14सीटीके65...पहरावर रोड स्थित ओशोधारा मैत्री संघ में ध्यान लगाते साधक। स्रोत: मैत्री संघ
रोहतक। पहरावर रोड स्थित ओशोधारा मैत्री संघ रोहतक के मेडिटेशन सेंटर पर रविवारीय ध्यान संपन्न हुआ। वरिष्ठ आचार्य अनहद ने ब्रह्मनाद ध्यान के माध्यम से 30 से ज्यादा साधकों को ध्यान की गहराई में उतारा। जिला समन्वयक डॉक्टर परमवीर फोगाट ने समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के गुरु पूर्णिमा के आमंत्रण संदेश को पढ़कर सुनाया। सभी साधकों ने सहर्ष अगले रविवार 21 जुलाई को ओशोधारा नानकधाम मुरथल आश्रम पहुंचकर गुरु पूर्णिमा उत्सव समर्थगुरु के सानिध्य में मनाने का निश्चय किया।