रोहतक। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सिटी की ओर से सोमवार को एक निजी होटल में रेकी हीलिंग और गाइडेड मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था।
राजीव जैन ने बताया कि सत्र की शुरुआत ध्यान और श्वास अभ्यास से हुई। वेलनेस कोच गार्गी, नेहा धनखड़ और वर्षा चावला ने रेकी हीलिंग, मेडिटेशन और तनाव प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। क्लब अध्यक्ष विकास बिंदल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।