फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जंप रोप प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
27सीटीके43...गोहाना रोड ​​स्थित ​शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय ज
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा जंप रोप संघ की ओर से शुक्रवार को 16वीं जिला स्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह, निजी अस्पताल के एमडी डॉक्टर विशाल रोहिल्ला और जंप रोप संघ के जिला अध्यक्ष आजाद बुधवार ने किया। जिले के 30 स्कूलों से 450 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल दिए गए।
विज्ञापन

आयोजक सचिव अनूप राठी ने बताया कि ऑलओवर ट्रॉफी खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। लड़कों में एंडयूरेंस में गुलशन ने स्वर्ण, जतिन ने रजत, प्रियांशु ने कांस्य और लड़कियों में विद्यांशी ने स्वर्ण, नव्या ने रजत, और भाविका ने कांस्य पदक से सम्मानित किया। आयु 12 वर्ग, लड़कों में यशवीर को स्वर्ण, विशाल को रजत व हैप्पी को कांस्य और लड़कियों में दीपिका को स्वर्ण, हर्षिता को रजत व हिमांशी को कांस्य पदक से प्रोत्साहित किया गया।
वहीं एसडीएम आशीष वशिष्ठ व सीटीएम अंकित कुमार ने प्रतियोगिता का समापन किया। इस दौरान नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन सुशील शर्मा, रामचरण सिंगला व प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें