फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भारत व अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का जताया विरोध

विज्ञापन
22-शीला बाईपास पर आक्रोश प्रकट करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन सदस्य। संगठन
विज्ञापन
रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख घटक ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का कड़ा विरोध कर तत्काल रद्द करने की मांग की है। संगठन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शीला बाईपास पर आक्रोश प्रकट कर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश कमेटी अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल ने कहा कि किसान संगठन ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा को किसानों के साथ ऐतिहासिक विश्वासघात व धोखाधड़ी बताया है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किला से देश को जो भरोसा दिया था वे भूलते नजर आ रहे हैं। भारत के बड़े पूंजीपति घरानों के स्वार्थ में देश की कृषि व किसान हितों की बलि चढ़ाई जा रही है। 12 फरवरी को ट्रंप व मोदी के पुतले देश भर में फूंके जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें