फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लेबर कोड लाकर श्रम कानून निष्क्रिय बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। केंद्रीय ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को सिटी पार्क में हुई। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की निंदा करते हुए चार लेबर कोड लाने व श्रम कानून को निष्क्रिय बनाने का विरोध किया गया। 25 अक्तूबर को रोहतक में महापंचयत करने का फैसला लिया गया।
राज्य सचिव हरि प्रकाश ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूर विरोधी हैं। श्रमिकों के विरुद्ध देश व विदेश के पूंजीपतियों के हित में लेबर कोड लागू किया गया है। स्कीम वर्कर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा तो देना दूर रहा उन्हें मजदूर तक मानने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

इन्हें सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। मनरेगा, भवन निर्माण के मजदूर भ्रष्टाचार के चलते मारे मारे फिर रहे हैं। सफाई कर्मचारी लंबे संघर्षों के बाद खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है।

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि सरकार बड़े पूंजीपतियों पर खजाना लुटा रही है। आम कर्मचारी, मजदूर, किसान को देने के लिए उसके पास सिर्फ महंगाई है। रोजगार लगातार घटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को हरियाणा के मजदूर, किसान, कर्मचारी, स्कीम वर्कर, छात्र नौजवान, महिलाएं सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश में महापंचायत करेंगे। यह महापंचायत रोहतक में होगी। यूनियन के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने इसकी अध्यक्षता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें