फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस अड्डा गेट-1 से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, पार्किंग और बस संचालन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिटी बस सेवा (इलेक्ट्रिक बस) की बेहतर सुविधाओं के लिए रोडवेज निरंतर प्रयास और बदलाव कर रहा है। इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन रोडवेज ने गेट-1 से तय किया। पहले इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बस अड्डा के बूथ-1ए से होते हुए गेट-2 व 3 से किया जाता था। लेकिन, गेट-1 से ऑटो-रिक्शा प्रवेश और वाहन पार्किंग से बस परिचालन में बाधा आ रही है। पार्किंग व्यवस्था प्रभावित हो रही है। क्योंकि, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी इसी गेट से है। साथ ही निजी वाहन भी इस मार्ग से यात्रियों लेकर गेट-1 के अंदर प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों ने स्टेट मुख्यालय से पहुंची स्टेट टीम ने सिटी बस सेवा के लिए सर्वे में था। जिस दौरान इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन में बदलाव की योजना बनाई गई थी। इसके चलते रोडवेज ने बस परिचालन में बदलाव करते हुए बसों को संचालन बस अड्डा के गेट-1 से कर दिया। लेकिन, इस गेट-1 से बस अड्डा कार्यालय अधिकारी, दो-पहिया वाहन पार्किंग, ऑटो-रिक्शा चालकों का प्रवेश होने व बसों को घुमने के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण बस संचालन में परेशानी सामने आ रही है।


दोपहिया वाहनों की पार्किंग का गेट बनेगा बाहर

गेट-1 से दो-पहिया वाहन के लिए पार्किंग का रास्ता है। बस परिचालन गेट-1 से होने से अभी पार्किंग वाहनों और बस चालकों को परेशानी हो रही है। रोडवेज संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि मुख्यालय से पहुंची टीम व महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में पार्किंग व्यवस्था में थोड़ा बदलाव करने की भी प्लानिंग की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल, वाहनों की पार्किंग के लिए प्रवेश गेट-1 के अंदर से हो रहा है। बेहतर सिटी बस सेवा के लिए निजी वाहन पार्किंग का इंट्री गेट बस अड्डा के गेट-1 के साथ ही बनाया जाएगा। जिससे पार्किंग वाहन निकासी और प्रवेश बाहर से ही जा सकेगा।
विज्ञापन

ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई
बस अड्डा के तीनों गेटों पर ऑटो-रिक्शा चालकों की भीड़ लगी रहती है। बार-बार हिदायत देने के बाद भी ऑटो-रिक्शा चालक गेटों के बाहर खड़े रहते हैं, जिससे गेट के सामने मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में बस अड्डा से बसों को प्रवेश और निकासी का स्थान भी नहीं मिलता। रोडवेज ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया है कि बस अड्डा पर अवैध रूप से प्रवेश करने वाले वाहनों और मुख्य गेटों के बाहर खड़े होने वाले चालकों पर सख्ती बरती जाए। साथ ही जुर्माना लगाते हुए उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




इलेक्ट्रिक बसों का बस अड्डा के गेट-1 से संचालन किया जा रहा है। अभी के लिए निरंतर इसी गेट से बस आवागमन करेंगी।
- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें