फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खुले मैनहोल... झाड़ियां डाल छिपा रहे सिस्टम की नाकामी़

Mon, 29 Apr 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। ए भाई जरा देख के चलो, बड़े खतरे हैं इस राह में... जी हां, इसी तरह के हालात इन दिनों सांखोल से सेक्टर-9 तक जाने वाले ड्रेन मार्ग पर बने हुए हैं। यहां कदम-कदम पर सीवर के मैनहोल खुले पड़े हैं। इन पर झाड़ियां डालकर तो कहीं पर बिजली के खंभे रखकर सिस्टम की नाकामी छिपाने का प्रयास किया गया है।
कई बार आसपास के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इन्हें ढकने की गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। विभागीय अधिकारी बड़े हादसे के इंतजार में है, क्योंकि जब बड़ा हादसा होता है तो ही कार्रवाई में भी तेजी आती है। छिकारा कॉलोनी निवासी विजय कुमार, संजय शर्मा, प्रदीप कुमार ने कहा कि सांखोल से लेकर सेक्टर-9 मोड़ तक ड्रेन की लंबाई करीब 7 किलोमीटर है। यहां पर जगह-जगह सीवर के मैनहोल खुले हुए हैं। कोई भी शख्स इनकी चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय समस्या कहीं ज्यादा गंभीर हो जाती है, क्योंकि रात के समय इस रास्ते पर अंधेरा छाया रहता है और यह नजर नहीं आते। कहीं पर इन खुले सीवर से बचने के लिए झाड़ियां डाली गई हैं तो कहीं पर बिजली खंभे रखे गए हैं। इनकी चपेट में आकर कभी भी किसी राह चलते व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है। ड्रेन वाले रास्ते पर 7-8 जगह खतरनाक स्थिति बनी हुई है। थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें