नागरिक अस्पताल के ओपीडी में हॉल में अपनी बारी आने का इंतजार करते मरीज। संवाद
रोहतक। मौसम में बदलाव का असर लोगों पर भी पड़ने लगा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह 8 बजे जब नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुली तो पर्चा बनाने के लिए मरीजों की कतार लग गई। यही हाल दवा वितरण कक्ष के बाहर भी रहा। जो दोपहर 12:30 तक एक समान चला। रोजाना करीब 1700 की ओपीडी वाले अस्पताल में सोमवार को 2500 मरीज पहुंच गए। सामान्य चिकित्सा कक्ष, बाल रोग, त्वचा रोग की ओपीडी के बाहर सबसे ज्यादा मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. रेनू भांबू ने बताया कि इस मौसम में बुखार, जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त और त्वचा में लाल दाने और खुजली की समस्या वाले मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के ओपीडी में हॉल में अपनी बारी आने का इंतजार करते मरीज। संवाद