रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मानसून सीजन के लिए अधिकारियों को जल निकासी के पुख्ता प्रबंधों के निर्देश दिए। उन्होंने सोमवार को सिंचाई विभाग और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों संग समीक्षा की। सिंचाई विभाग के तीन कार्य छोड़कर लगभग सभी पूर्ण हो चुके हैं। सिंचाई विभाग ने 269 अस्थायी कनेक्शनों के लिए आवेदन किया गया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इनमें से 129 कनेक्शन जारी कर दिए हैं। यह प्रबंध गत वर्षों के अनुभव पर आधारित हैं। संवाद