फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मौसम में बदलाव से ओपीडी 1200 पार

विज्ञापन
फोटो नंबर- 13नागरिक अस्पताल में दवा प्राप्त करने के लिए लाइन में लगी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। मौसम में बदलाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोग खांसी, जुकाम व बुखार का शिकार बन रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्गों व बच्चों में बनी हुई है। इसके चलते नागरिक अस्पताल में ओपीडी संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी की संख्या 1230 तक पहुंच गई जबकि आम-दिनों में ओपीडी 900 से 1000 के बीच रहती है। क्षेत्र में इस समय सुबह व रात के समय ठंड का प्रकोप बना हुआ है। वहीं दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बना हुआ है। मौसम में इसी बदलाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं।

एक सप्ताह में ओपीडी 15 प्रतिशत तक बढ़ी
एक सप्ताह में ओपीडी की संख्या में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2 से 7 फरवरी तक ओपीडी संख्या 6829 दर्ज की गई। आमतौर पर एक सप्ताह में ओपीडी 5500 से 6 हजार के बीच रहती है।
विज्ञापन

-
दिन में अधिक धूप के कारण कम गर्म कपड़े पहने थे लेकिन शाम के समय ठंड बढ़ गई। इस कारण खांसी व जुकाम की समस्या बनी हुई है। -रोशन, गांव- कादीपुरी
-
दिन में तेज धूप से पसीना आता है व गर्मी लगती है। वहीं सुबह व शाम के समय जबरदस्त ठंड बनी हुई है। मौसम में बदलाव के कारण बुखार की समस्या बनी हुई है। -वेदप्रकाश, मोहल्ला-फ्रांसखाना
-
वर्जन :
मौसम में बदलाव से बचाव के लिए सुबह व शाम के समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें। वहीं दोपहर के समय तेज धूप के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। जुकाम व खांसी से पीड़ित व्यक्ति मास्क जरूर लगाएं ताकि संक्रमण नहीं फैले। -डॉ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें