फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अध्यापकों के सहारे 650 विद्यार्थी

Tue, 03 Dec 2013 07:25 PM IST
कोसली (रेवाड़ी)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आशियकी गोरावास के राजकीय विद्यालय में 650 विद्यार्थी मात्र तीन शिक्षकों के सहारे हैं। शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला मौलिक शिक्षाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन



ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी शिक्षकों की कमी के कारण टाइम पास करके घर लौट आते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में वर्तमान समय में केवल तीन अध्यापक हैं। जिनके सहारे करीब 650 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस विद्यालय में छह माह से हैडमास्टर का पद खाली है तो सामाजिक, अंग्रेजी और हिंदी समेत दर्जनों पद खाली पड़े हैं, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।


शिक्षकों की कमी से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल में ताला जड़ दिया, और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्कूल के गेट पर ताला जड़ा होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामकंवार ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें