11 शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार से मुलाकात करते हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ का प
रोहतक। हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार से मुलाकात की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबीर ककराना ने शिक्षकों के लिए नई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी बनाने पर शिक्षक समाज की ओर से शिक्षा विभाग के निदेशक का धन्यवाद किया। ककराना ने निदेशक से मांग करते हुए कहा कि नई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को कैबिनेट स्तर पर मंजूरी दिलाकर ऑनलाइन टीचर तबादले शुरू किए जाएं। निदेशक जितेंद्र कुमार ने सकारात्मकता दिखाते हुए कहा कि जैसे ही पॉलिसी मंजूर हो जाएगी उसके बाद ट्रांसफर का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सुनील, आशीष, दिलावर व संजय कौशिक मौजूद रहे। संवाद