फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी प्रदेश की सभी मंडियां

Tue, 06 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अब वह दिन दूर नहीं, जब प्रदेश भर की सभी मंडियों का ब्योरा आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन


मंडी के क्या हालात है और वहां दिन भर में कितना माल आयात-निर्यात आदि की जानकारी अब एक क्लिक पर कोई भी व्यक्ति ले सकेगा। प्रदेश सरकार ने सभी मंडियों को ऑनलाइन करने की कवायद शुरू की है।


 प्रदेश में 107 प्रिंसीपल यार्ड, 178 सब यार्ड और 193 परचेज सेंटर है।

इन सभी छोटी-बड़ी मंडियों में अभी तक पूरा रिकार्ड कागजों में रहता है। मुख्यालय पर बैठे अधिकारी भी सभी मंडियों पर नजर नहीं रख पाते। मंडियों की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अब प्रदेश सरकार ऑनलाइन करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत प्रदेश भर की मंडियों के गेट पर वेबकैम और कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इससे मंडी में आने-जाने वाले व्यापारी का पता रहेगा। इसके अलावा मंडी में किस वस्तु का ताजा रेट क्या है और कितना माल पहुंचा आदि की जानकारी भी रहेगी। शुरुआती चरण में प्रदेश भर के सभी प्रिंसीपल यार्ड को ऑनलाइन किया जाएगा, जिसके तहत करनाल मंडी को ऑनलाइन करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद सब यार्ड और परचेज सेंटर को भी ऑनलाइन किया जाएगा।
प्रदेश भर की मंडियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे मंडी स्टाफ के साथ-साथ व्यापारियों को भी फायदा होगा। मंडी की हर जानकारी अपडेट होती रहेगी।
- बसंत कुमार, एक्जीक्यूटिव ऑफिसर कम सेक्रेटरी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें