फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दवा खरीदने के नाम ऑनलाइन 51 हजार की ठगी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
51- साइबर ठगी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। ऑनलाइन दवा खरीदने के नाम पर 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने यूपी के तीन युवक लखन, हरीश व पवन को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन पर अपने बैंक खाते साइबर ठग गिरोह को देते थे। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस दूसरे आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि सुभाष नगर निवासी आलम ने शिकायत दी थी कि 25 नवंबर 2025 को उसने फेसबुक अकाउंट पर दवाइयों का विज्ञापन देखा। उसने दिए गए नंबर पर मैसेज भेजा तो एक क्यूआर कोड भेजा गया। इसके बाद उससे दवाइयों को भेजने के नाम पर 51997 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें