फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकड़ौली के रिटायर फौजी व सांपला के युवक से ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ऑनलाइन ठगी की वारदात नहीं थम रही हैं। मकड़ौली खुर्द के रिटायर फौजी से किसी ने यूनिट का साथी बनकर 29 हजार 999 रुपये ठग लिए। वहीं सांपला में एक युवक के खाते से ऑनलाइन 1 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में सदर व सांपला थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर 1 : फोन कर युवक बोला, मैं आपकी यूनिट से बोल रहा हूं
पुलिस के मुताबिक मकड़ौली खुर्द निवासी देवेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह बीएसएफ से रिटायर है। उसके पास एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि, वह उनकी यूनिट से राजेंद्र बोल रहा है। आपको 20 हजार रुपये भेजने हैं। देवेंद्र ने विश्वास करके उसके द्वारा दूसरे नंबर से भेजे मैसेज को स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके खाते से पहली बार में 20 हजार और उसके बाद 4 हजार 999 और तीसरी बार में 5 हजार रुपये निकल गए।
....
केस नंबर 2 : ऑनलाइन पैसे नहीं गए तो कस्टमर केयर से बात करना पड़ा महंगा
सांपला पुलिस के मुताबिक गढ़ी सांपला निवासी गोविंद ने दी शिकायत में बताया कि उसका पीएनबी में खाता है और ऑनलाइन पैसे का लेनदेन करता है। 20 फरवरी को वह ऑनलाइन पैसे भेज रहा था, लेकिन पैसे जा नहीं रहे थे। उसने कस्टमर केयर से बात की। साथ ही विश्वास करके पूरी डिटेल बता दी। 23 फरवरी को उसने खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से 1 लाख 35 हजार 980 रुपये निकले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें