फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बी-फार्मेसी में प्रवेश के लिए हुआ ऑनलाइन कंप्यूटर एंट्रेंस टेस्ट

Tue, 05 Aug 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बी-फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर एंट्रेंस टेस्ट देते परीक्षार्थी। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बी-फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर एंट्रेंस टेस्ट लिया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. सतिंदर बल गुप्ता ने बताया कि आईजीयू की ओर से कंप्यूटर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग स्तर पर यह परीक्षा वर्ष 2014 से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें सफलता प्राप्त कर राज्य के कई छात्र उच्च शैक्षणिक संस्थानों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए चयनित हो चुके हैं। इस अवसर पर कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सभी संकाय सदस्य एवं तकनीकी स्टाफ सहायकों सहित पूरी टीम ने परीक्षा आयोजन में सहयोग दिया।

कंप्यूटर साइंस विभाग के एमसीए (कंप्यूटर साइंस) के तीन विद्यार्थियों प्रियंका यादव, रोहित यादव और चेतना ने हाल ही में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय और विभाग का नाम रोशन किया है।
तीनों विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन से यह उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की, जो विभाग के लिए गर्व का विषय है। विभागाध्यक्ष प्रो. सतिंदर बल गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर मार्गदर्शन दिया जाता रहा है।
विज्ञापन


इसी के साथ, कंप्यूटर साइंस विभाग में नए सत्र 2025-26 के लिए एमसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें