फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 तक ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा खेल विभाग की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों, पंचायतों व निजी खेल संस्थानों से वर्ष 2024-25 में खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।खेल नर्सरी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रारंभिक रूप से खेलों को बढ़ावा देना और ग्रास रूट स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना है। इस योजना से कम आयु में ही चिह्नित किए गए राज्य के अनेक खिलाड़ी आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियां प्राप्त कर चुके हैं। खेल नर्सरी केवल ओलम्पिक, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित खेलों के लिए खोली जाएंगी। खेल नर्सरी आवेदक इच्छुक संस्थान व निजी शिक्षण संस्थानों व निजी खेल संस्थानों, अखाड़ा संचालक विभागीय वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें