फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में विभिन्न कोर्सों की ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा शुरू

विज्ञापन
एमडीयू में परीक्षा का मुआयना करते परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को विभिन्न कोर्सों की परीक्षाएं शुरू हुई। एमएससी-चौथे सेमेस्टर, एलएलबी ऑनर्स-तीसरे, छठे/पांचवें, दसवें सेमेस्टर, पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों छह वर्षीय समेकित (एमएफए), बी.फार्मेसी-आठवें सेमेस्टर, ओटीएमआईएल फाइनल वर्ष, बीटेक-आठवें सेमेस्टर, बी. प्लानिंग-आठवें सेमेस्टर, एम.आर्क चौथे सेमेस्टर व सीपीपीएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन आयोजित की गई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण किया व ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपरोक्त पाठ्यक्रमों की परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से सुचारु रूप से आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान कोविड-19 महामारी को लेकर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णत: पालन किया गया। कैंपस में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराने के साथ थर्मल स्कैनर से उनका तापमान मापा। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। विवि ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 6492 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की। इनमें से 2643 विद्यार्थी ऑनलाइन व 3849 विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने थे। कितने परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए यह आंकड़ा देर शाम तक विवि को नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें