निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही लोगों को इन सब समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग सेक्टरों में इनसे परेशान हो चुके हैं। -रणबीर राणा
घर के बाहर बाइक खड़ी रहती है। दस से ज्यादा बार बाइक के इंडिकेटर बदलवा चुका हूं। सांड़ बाइकों के पास आकर बाइकों को गिरा देते हैं। -सागर
शाम के समय लोग घूमने के लिए घरों के बाहर निकलते हैं तो सड़कों पर आवारा पशुओं की तादाद बहुत ज्यादा होती है। पीछे से टक्कर मारने का डर भी सताता रहता है। -अनुराग परवाना
पीजीआई कैँपस के जे-12 क्वार्टरों का भी सबसे ज्यादा बुरा हाल है। वहां तो आवारा पशुओं ने घरों के बाहर ही डेरा डाल रखा है। -जेके बागड़ी
आमजन भी सड़कों से गुजर रहा होता है और उसी समय भारी तादाद में सांड़ भागने लग जाते है, जिसके कारण बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। -हरि सिंह
प्रयास तो यहीं रहता है कि लोगों को किसी भी समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाए। बहुत बार मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन समाधान ही नहीं करवाया जा रहा है। बुजुर्ग व बच्चे अकेले घरों से बाहर नहीं निकल सकते। अधिकारियों से मिलकर जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करूंगा। -कदम सिंह अहलावत, पार्षद वार्ड 11