फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे व्यापारियों से मारपीट कर प्याज से भरी पिकअप लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजस्थान के अलवर से दिल्ली प्याज बेचने जा रहे व्यापारियों से मारपीट कर गांव बोलनी के समीप मंगलवार रात को बदमाश प्याज से भरी पिकअप गाड़ी लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी की, लेकिन कुछ सुराग नहीं लग पाया। कसौला थाना पुलिस शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिकअप पर सवार होकर आए थे। उन्होंने व्यापारियों की गाड़ी आगे पिकअप अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला अलवर के गांव जिंदौली निवासी सतपाल ने बताया कि वह प्याज खरीद-बेच का काम करते है। मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह गांव नगली मूंसी निवासी राहुल, सतपाल और पवन के साथ पिकअप गाड़ी में प्याज भरकर दिल्ली आजादपुर मंडी में जा रहे थे। कोटकासिम रोड पर गांव बोलनी के समीप पहुंचे तो किसी काम से पिकअप गाड़ी को सड़क किनारे रोककर नीचे उतर गए। इसी दौरान पिकअप गाड़ी में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया। युवकों ने सतपाल और अन्य के साथ मारपीट शुरू की दी और प्याज से भरी पिकअप गाड़ी की चाबी छीन ली। शोर मचाने पर बदमाश उनकी पिकअप गाड़ी लेकर फरार हो गए। सतपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया। कसौला थाना पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक सप्ताह में लूट की तीसरी बड़ी घटना
जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आए दिन लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। सात जनवरी को दिनदहाड़े बदमाशों ने शहर में खल बिनौला व्यापारी और बावल के समीप फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ 3 लाख रुपये से अधिक की लूटपाट की जा चुकी है। इसे बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-एएसआई बलवान सिंह, जांच अधिकारी थाना कसौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें