फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली बिलों की बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन 6 को

Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बिजली बिल 2022, बिजली क्षेत्र का निजीकरण, स्मार्ट व प्रीपेड मीटर लगाने और बिजली बिलों में अनाप-शनाप बढ़ोतरी के खिलाफ ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन ने 6 फरवरी को अखिल भारतीय विरोध दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ता दिल्ली जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे व केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। बाकी सभी राज्यों के उपभोक्ता अपने अपने राज्यों की राजधानियों में प्रदर्शन करते हुए बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा संबंधित ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव मेहर सिंह बांगड़ व प्रदेश प्रधान इंदर सिंह मलिक ने बताया कि केंद्र व राज्य की सरकार बिजली जैसी मूलभूत जरूरत को भी मुनाफाखोर प्राइवेट कंपनियां के हवाले करने पर तैयार हैं। ऐसी हालत में आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है जिसके जरिए सरकार के इन कदमों को रोका जा सकता है। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से 6 फरवरी को 12:00 बजे दिल्ली जंतर मंतर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें