फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: फैक्टरी में पानी के टैंक की सफाई करने उतरे चार मजदूर, गैस चढ़ने से हुए बेहोश; एक की जान गई

Wed, 22 Jan 2025 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

संजीत मांझी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को सुरेश, महेश व पुटूस सुमित पानी के टैंक को साफ करने के लिए अंदर गए। कुछ ही देर में टैंक में बनी गैस के कारण सभी लोग बेहोश होने लगे। शोर मचा तो उनको बाहर निकाल अस्पताल में ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में महेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सपा थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में पानी का टैंक साफ करने के दौरान गैस बनने से एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद श्रमिकों की ओर से दी गई शिकायत में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतक श्रमिक की पहचान बिहार के पटना स्थित गांव किशनगंज निवासी महेश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


महेश के गांव निवासी साथी संजीत मांझी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक स्थित एक पत्ता पर काम करते हैं। इन दोनों काम बंद होने के कारण वह बाहर मजदूरी करने चले जाते हैं। पिछले कुछ दिन से खुर्रम रोड हसनगढ़ स्थित हरिकिशन की फैक्टरी में मजदूरी कर रहे थे। फैक्टरी की ओर से सोनीपत निवासी दीपक उर्फ नीटू, झज्जर निवासी दीपक आदि से टैंक साफ करने के लिए 12 हजार रुपये में कंपनी मालिक हरिकिशन से फोन पर बात कराई थी। 

20 जनवरी को सुरेश, महेश व पुटूस सुमित पानी के टैंक को साफ करने के लिए अंदर घुस गए। लेकिन कुछ ही देर में टैंक में बनी गैस के कारण सभी लोग बेहोश होने लगे। शोर मचा तो उनको बाहर निकाल अस्पताल में ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में महेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


संजीत माझी की ओर से पुलिस को दी शिकायत के आधार पर हरिकिशन, दीपक और दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सांपला पुलिस ने बताया कि तीन अन्य मजदूरों की हालत सामान्य है। जबकि महेश के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें