फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झांसा देकर युवक से ठगे एक लाख रुपये

Tue, 23 Jan 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी के एक युवक को झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे गए हैं। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया।पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ कॉलोनी निवासी गुलशन ने बताया कि 20 जनवरी को उसके दोस्त कृष्ण निवासी प्रताप मोहल्ला के पास फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका भांजा बोल रहा हूं। खाते में साढ़े 12 लाख रुपये डाल रहा हूं। वह यूके में है। दिल्ली के एक युवक को ढाई लाख रुपये देने हैं। कृष्ण अपने दोस्त गुलशन के पास पहुंचा। बोला- भांजे का फोन आया है। ढाई लाख रुपये दे दीजिए। खाते में पैसे आने के बाद लौटा दूंगा। इसके बाद कृष्ण ने गुलशन की युवक से बात करवाई। इसके बाद गुलशन ने विश्वास करके बताए गए खाते में एक लाख रुपये का चेक जमा करा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें