20सीटीके47... सांपला के मॉडल स्कूल में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तृति देते विद्यार
रोहतक। प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की ओर से शनिवार को पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मॉडल संस्कृति स्कूल सांपला में आयोजित समारोह में बुलबुल ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यहां मुख्य अतिथि खंड समन्वयक अधिकारी जय भगवान रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि ऐसी गतिविधियों के चलते, विद्यार्थियों में सम्मान की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्राचार्य सुनील नेहरा ने की। इस मौके पर राकेश मोर, संतोष दहिया, मंजू, सुमन, राजेश, सरला, गायत्री, पूनम, प्रोमिला, संदीप, कश्मीरी, दीपिका आदि स्काउट मास्टर मौजूद रहे। ब्यूरो