रोहतक। मकड़ौली खुर्द गांव के नजदीक ओवरब्रिज के नजदीक दो बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में सेक्टर चार निवासी रमेश घायल हो गया। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर चार स्थित फ्लैट निवासी रमेश ने दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर सवार होकर रोहतक से मकड़ौली खुर्द जा रहा था। जब मकड़ौली खुर्द के फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आई बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। ब्यूरो