रोहतक। भैणी सुरजन गांव का एक कारोबारी रवींद्र (30) राजस्थान में लापता हो गया है। दो दिन से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। उसकी पत्नी ने महम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक भैणी सुरजन गांव निवासी सूरजमुखी ने दी शिकायत में बताया कि उसका पति रवींद्र पशुओं को पिलाने वाले कैल्शियम की दवा बेचने व खरीदने का कार्य करता है। इसके लिए अक्सर राजस्थान जाता रहता है। राजस्थान जाने के बाद 24 मार्च को उसकी फोन पर शाम पांच बजे बात हुई थी। बता रहे थे कि गंगानगर स्थित एक होटल में खाना खा रहा हूं। खाना खाने के बाद आगे जाऊंगा। उसने उसी रात 9 व 10 बजे और अगले दिन कॉल की, लेकिन फोन बंद आ रहा है।