हरियाणा में सोनीपत के गांव बैंयापुर में एक बाइक की गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
वहीं घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। गांव हरसाना निवासी बिजेंद्र (40) और वेदपाल बुधवार देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर सोनीपत से गांव जा रहे थे।
जब वह गांव बैंयापुर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक गन्नों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे में बिजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जबकि वेदपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देते हुए टैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।