महम। पुलिस ने अवैध पिस्तौल समेत एक युवक को काबू किया है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि युवक की पहचान अक्षय उर्फ माकड़ निवासी फरमाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान फरमाना से निंदाना रोड से जा रहे एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई। उसकी पैंट की दाहिनी जेब से देसी कट्टा मिला। युवक इसका लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। संवाद