रोहतक। सांपला में दो एकड़ जमीन के फर्जी कागजात बनाकर डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खेड़ी सांपला निवासी शमशेर, शक्ति व रमेश ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक शमशेर ने दी शिकायत में बताया कि दो माह पहले संदीप नाम के युवक ने बताया कि गिझी रोड पर एक बंद फैक्टरी दो एकड़ में है, जो बिकाऊ है। उक्त जमीन के फर्जी कागजात बनाकर संदीप अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि ले ली। जब वे जमीन पर पहुंच तो चौकीदार ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने तो जमीन बेची नहीं है। इसके बाद उनकी सेठ से बात करवाई। इसके बाद उन्होंने संदीप से संपर्क किया, जो जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने संदीप व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो