फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू

Fri, 19 Apr 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-टू बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया है। सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि सीआईए टू पुलिस थाना लाइनपार के एरिया में तैनात थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि विनोद उर्फ छोटा निवासी सुभाष नगर लाइनपार बहादुरगढ़ अवैध हथियार लिए हुए हैं। वह खत्री प्रॉपर्टी ऑफिस के नजदीक के पास खड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू किया गया। सीआईए टू बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही नीरज कुमार ने आरोपी को काबू किया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उससे एक अवैध हथियार देसी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध देशी पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें