बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश मूल के एक युवक की बहादुरगढ़ में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पेट में दर्द होने की पीड़ा पर वह अस्पताल में आया था और जान चली गई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। मृतक की पहचान करीब 33 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। मूलत: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से था और यहां कुछ समय से बिहारी कॉलोनी में रहता था। वीरवार को उसे पेट में दर्द हुआ था। पीड़ा अधिक हुई तो परिजन उसे अस्पताल में लेकर आए। जहां ईलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस अस्पताल में आई और परिजनों के बयान लिए। इसके बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। जांच अधिकारी अरुण के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर तबीयत बिगड़ने से मौत होने की आशंका है। परिजनों के बयान पर घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की गई है।