फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: योगी मॉडल पर धनखड़ बोले- मुख्यमंत्री में राजनीतिक इच्छा शक्ति, निर्णय लेना पुलिस का काम

Tue, 17 Jun 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि विपक्ष का काम आलोचना करना है। जहां तक यूपी की तर्ज पर कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए योगी मॉडल का सवाल है, मुख्यमंत्री नायब सैनी में राजनीतिक इच्छा शक्ति है, लेकिन कानून व्यवस्था को लेकर निर्णय लेना पुलिस का काम है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को जिला विकास भवन में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ संगोष्ठी के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, डॉ. आदित्य बत्रा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक भी मौजूद रहे।
धनखड़ ने कहा कि देश के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिला है। पीएम मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें 23 से अधिक देश सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह संकल्प, साहस और बदलते देश की तस्वीर है। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस ने समाज को परिवारवाद व क्षेत्रवाद में बांट दिया था।
हिंदू-मुस्लिम के नाम पर दंगे होते थे। अब सभी भाईचारे के साथ रहते हैं। आतंकवादियों को सबक सिखाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन नितिन जैन ने किया।
डॉ. आरके चौधरी, डॉ. संजय जाखड़, उद्योगपति राजेंद्र बंसल, शिक्षाविद एडवोकेट डॉ. चंद्र गर्ग, व्यापारी नेता विजय बाबा, रमेश भाटिया, चेयरमैन हरीश कौशिक, कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग, डॉ. अशोक रंगा, कर्नल संदीप नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें