रोहतक। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम राजीव गांधी विद्युत सदन नजदीक मेडिकल मोड़ में अधीक्षक अभियंता इंजीनियर मनिंदर कादयान के नेतृत्व में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) के तत्वावधान में खुला दरबार लगाया गया। इसमें कार्यकारी अभियंता (चेयरपर्सन), इंजीनियर सीमा नारा उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, डिविजन रोहतक ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी। दरबार में पहुंची कुल दो शिकायतों में से एक शिकायत का समाधान मौके पर ही किया गया और एक को सप्ताह भीतर समाधान के लिए संबंधित एसडीओ को निर्देश दिए गए।
खुले दरबार में महम के वार्ड नंबर 8 फरमाना चुंगी निवासी हरकेश कुमार एवरेज बिल अधिक राशि का भेजे जाने की शिकायत लेकर आए। कार्यकारी अभियंता इंजीनियर सीमा नारा ने उपभोक्ता की समस्या का मौके पर ही समाधान कराया। वहीं दूसरी शिकायत गांव चमारिया निवासी सुनील कुमार ने उनकी बस्ती में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर अपनी शिकायत दी। कार्यकारी अभियंता ने इस शिकायत का संबंधित एसडीओ को एक सप्ताह के अंदर समाधान करने के निर्देश दिए। अधीक्षक अभियंता इंजीनियर मनिंदर कादयान ने बताया कि विभाग की ओर से अगला शिविर 30 अक्ट को 11 बजे से 01:30 बजे तक लगाया जाएगा। इस शिविर में सभी बिजली उपभोक्ता जिन का बिल विवाद 50,000 रुपए तक है या अन्य शिकायत है वह अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं।