सांपला। शनिवार को एसडीएम उत्सव आनंद के निर्देश पर हाईवे के साथ लगते नाले की सफाई शुरू की गई, जबकि अधिकारी नालों की सफाई की जा चुकी होने का दावा कर रहे हैं। इसके बावजूद कचरा निकालना सवाल खड़े कर रहा है। शुक्रवार को कस्बे के दर्जनों लोगों ने एसडीएम उत्सव आनंद को नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। एसडीएम ने लोगों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया। अधिकारी ने नगर पालिका को जल्द नाले की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में हर हाल में नालों की सफाई कर दी जाए। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारों को जवाब तलब किया जाएगा।