फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म का किया पालन

Tue, 02 Sep 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 10प्रवचन देती ब्रह्मचारी साधना दीदी और उपस्थित समाज के लोग।स्रोत प्रवक्ता - फोटो : स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नारनौल। दिगंबर जैन समाज के महान दसलक्षण पर्व (प्रर्युषण पर्व ) के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म का पालन किया गया। सुबह से शहर के तीनों मंदिरों में अभिषेक करने र दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य नितिन जैन को प्राप्त हुआ। वहीं शांतिधारा करने का सौभाग्य कलश जैन और शुभम जैन को मिला।
पारस बाबा की जय के साथ शांति धारा का उच्चारण कपिल जैन ने किया। जिसके पश्चात अष्ट द्रव्य से संगीत, भक्ति एवं आराधना के साथ पूजन कर अर्घ्य चढ़ाए गए।

समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम अनेक त्याग, तपस्या, संयम, तप, साधना के बारे में संदेश दिया। इसमें राजा सिद्धांत, संयम दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र, भगवान बाहुबली, आचार्य विद्याधर, राम लक्ष्मण आदि के रूप में बच्चों ने समाज को उनके जीवन से जुड़े कुछ संदेश दिए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से आईं ब्रह्मचारी साधना दीदी ने कहा कि हमें अपने जीवन में कभी लोभ नहीं करना चाहिए। हमें जितना मिलता है उसमें संतोष करना चाहिए। व्यक्ति के पास 65 रुपये थे तब उसको 650 करने का मन बन गया और जब 650 हो गए तो 6500 करने का मन बना लिया।
ऐसे करते-करते उसका मन लोभी होता चला गया। इस अवसर पर राजकुमार जैन, कपिल जैन, नरेश जैन, विजय जैन, अजीत प्रकाश जैन, मनोज जैन, मोक्ष जैन, मनीष जैन, नितिन जैन, शुभम जैन के अलावा जैन समाज की महिला, बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें