फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा साहेब की जयंती जगह-जगह लगाए हवन, लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर भर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। हवन और लंगर का भी आयोजन किया गया। वहीं बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने संकल्प लिया गया। इधर, डेहरी मोहल्ला स्थित आंबेडकर चौपाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रहे।
विज्ञापन

आंबेडकर भवन नेहरू कॉलोनी में उमड़ा जनसैलाब
आंबेडकर भवन में रविवार को सुबह 9 बजे गरीबों के मसीहा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर देसी घी का भंडारा लगाया गया। इस मौके पर आशा हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा ने शिरकत की। इस मौके पर पवन, कृष्ण मुंडे, राजबीर दहिया सुशील कुमार, ऋषिराज निनानिया, कृष्ण मुंडे, सूबेदार राम सिंह, शकुंतला सम्भरवाल, अनिल कुमार रहे।
बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती पर हुआ हवन
डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से केशव पार्क, ग्रीन रोड में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर हवन का आयोजन किया गया। समिति के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता न उनकी जीवनी के बारे में बताया। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, गणपत राय गोयल, दयानंद मिगलानी, इंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें