20... सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने गणतंत्र दिवस पर सजाया गया गोल चक्कर। संवाद
रोहतक। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा राजीव गांधी स्टेडियम में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह में झंडा फहराएंगे। मंत्री समारोह से पहले मदवि स्थित राज्यस्तरीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसमें 8 टुकड़ियां परेड के मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगी। साथ ही अलग-अलग विद्यालयों के 1700 विद्यार्थी सामूहिक से शारीरिक अभ्यास का प्रदर्शन करेंगे।
ये कार्यक्रम होंगे पेश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लाढ़ोत गुरुकुल के विद्यार्थियों की ओर से मलखंब की प्रस्तुति, मॉडल स्कूल द्वारा समूह नृत्य, जेड ग्लोबल स्कूल द्वारा आई एम द फ्लेम समूह नृत्य, स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल की ओर से बैसाखी आधारित पंजाबी गिद्दा, पठानिया पब्लिक स्कूल की ओर से नृत्य व जिम्नास्टिक, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की ओर से हरियाणवीं लोक नृत्य तथा आयुष विभाग की ओर से सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह का समापन मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से राष्ट्रगान प्रस्तुत कर किया जाएगा।
....
महम में दादरी विधायक सुनील सांगवान व सांपला में जिप चेयरपर्सन मंजू हुड्डा फहराएंगी तिरंगा
डीसी ने बताया कि सांपला व महम में उपमंडलस्तरीय समारोह होंगे। महम में दादरी के विधायक सुनील सांगवान बतौर मुख्यातिथि तिरंगा फहराएंगे करेंगे। सांपला में जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा बतौर मुख्यातिथि झंडा फहराएंगी।