फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 12 जुलाई को प्रदेशभर में काले झंडे व उल्टी झाड़ू कर प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी

विज्ञापन
06सीटीके17...सुखपुरा चौक के पास ​​स्थित सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में मिटिंग करते  नगर पालि
विज्ञापन
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 12 जुलाई को प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ काले झंडे व उल्टे झाड़ू लेकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही 21 जुलाई को रोहतक में ही प्रदेश स्तरीय बैठक कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। शनिवार को संघ की रोहतक के सुखुपरा चौक के नजदीक कर्मचारी भवन में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

संघ के प्रधान नरेश शास्त्री का कहना है कि सरकार ने कच्चे व अनुबंध पर लगे सफाई कर्मियों का वेतन 100 रुपये बढ़ाया है। पहले वेतन 16 हजार 900 था जो अब 17 हजार रुपये रखा गया है। यह कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक है।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की थी कि गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं को बहाल किया जाए, 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को हुए समझौतों को लागू किया जाए। साथ ही 8 फरवरी 2023 के पत्र अनुसार 4298 सफाई कर्मचारी व 68 सीवरमैन के पदों पर नियमित भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 1327 अनुबंध पर लगे फायरमैन व ड्राइवरों को फायर ऑपरेटरों के सृजित पदों पर समायोजित कर पक्का करने की मांग पूरी की जाए। नहीं तो संघ प्रदेशभर में जिला स्तर पर 12 जुलाई को काले झंडों व उल्टी झाड़ू के साथ प्रदर्शन करेगा। इससे पहले 9, 10 व 11 जुलाई को प्रेस वार्ताएं होंगी।
विज्ञापन

21 जुलाई को रोहतक में राज्यस्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। बैठक का संचालन संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें