06सीटीके28...रेलवे स्टेशन पर यात्रीयों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करते जीआरपी निरीक्षक।
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जीआरपी ने यात्रियों को साइबर क्राइम और नए कानूनों से अवगत करवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता निरीक्षक भगवान दास ने की। इस अभियान के दौरान यात्रियों को साइबर ठगों से सावधान रहने के बारे में बताया। जीआरपी निरीक्षक ने बताया एक जुलाई से केंद्र सरकार ने नए कानून लागू कर दिए हैं। इसी के साथ उन्हें ये भी बताया गया कि इंटरनेट के माध्यम से किस तरह से साइबर ठग लोगों से ठगी करते हैं। इस मौके पर एएसआई राजेश, एएसआई भूपेंद्र, हेड कांस्टेबल सुनील, हेड कांस्टेबल अनीता और हेड कांस्टेबल भारती मौजूद रही। संवाद