रोहतक के महम क्षेत्र के गांव भैणी महाराजपुर में ग्रामीणों से बात करते सीएम नायब सैनी। स्रोत : स
महम (रोहतक)। जिले के भैणी महाराजपुर गांव में शुक्रवार को सीएम नायब सैनी करीब दस मिनट तक रुके। उन्होंने ग्रामीणों का हाल चाल पूछा। नव वर्ष, लोहड़ी, मकर संक्रांति व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूर्व सरपंच सैलेंद्र धतरवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला महम की ओर से आया था। वह हिसार की ओर जा रहे थे। उन्होंने गांव में रेहड़ी से बेर खरीदकर खाए।