योगेश्वर दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र संसद का आयोजन एक सराहनीय पहल है, जो युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
रोहतक में नव युवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित नव युवा छात्र संसद का शुभारंभ शनिवार सुबह हुआ। जिसमें ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जाट शिक्षण संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया और खेलों से जुड़कर देश और समाज के उत्थान में योगदान देने का संदेश दिया। बता दें कि अमर उजाला इस युवा संसद का नॉलेज पार्टनर है, जो कार्यक्रम में भाग ले रहे युवाओं को जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र संसद का आयोजन एक सराहनीय पहल है, जो युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से युवा नशे जैसी गंभीर समस्या पर खुली बहस कर समाधान सुझा सकते हैं और इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए सार्थक प्रयास कर सकते हैं।
इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, प्राचार्य डॉ. शबनम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से भाग लेने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।