फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तेल टैंकर और स्कूल बस चालकों को दी सावधानी बरतने की हिदायत

Wed, 29 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29जेएनडी22 : सड़क सुरक्षा बारे जागरूक करते हुए हेड कांस्टेबल भीम सिंह। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के पुराने बस स्टैंड पर बुधवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता किया। इस दौरान पुलिस ने तेल टैंकर और स्कूल बस चालकों को दी सावधानी बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने मौके पर तेल से भरे टैंकर को रुकवाकर चालक को समझाया कि वह लिक्विड सामग्री जो अति ज्वलनशील है लेकर जा रहा है ऐसे में जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
उन्होंने चालक को सलाह दी कि वाहन को नियंत्रित गति में चलाएं और सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें। इसी दौरान स्कूल बस चालकों को भी सावधान किया गया। उन्होंने बताया कि सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है जिसमें धुंध बढ़ने से दुर्घटनाओं की संभावना रहती है।
विज्ञापन

इसलिए स्कूल बस चालकों को चाहिए कि वे कम गति में वाहन चलाएं ताकि बच्चों की और अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सड़क सुरक्षा का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस दौरान पैदल जा रहे कुछ स्कूल के छात्र भी मौजूद रहे जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके और यातायात संकेतों की जानकारी दी।
ट्रैफिक पुलिस की यह पहल लोगों को जागरूक करने और दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस से विजय संधू, एसपीओ रमेश, एसपीओ रणधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें