फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन डायरी के विरोध में ऑफलाइन प्रदर्शन

Fri, 18 Apr 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके15....लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते ​शिक्षा संगठन के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ (हसला), हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन और हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन ने ऑनलाइन डायरी भरने के आदेश के खिलाफ वीरवार को प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मानसरोवर पार्क से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान रामराज कादयान ने बताया सरकार ने 9 अप्रैल को ऑनलाइन टीचर डायरी लिखने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन, विभाग में कुछ अध्यापक ऐसे भी हैं, जिन पर तीन-चार कक्षाओं की जिम्मेदारी है। इससे वह डेली टीचर डायरी नहीं लिख सकते। सरकार के इस आदेश के खिलाफ वीरवार को शिक्षक संध के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया है। आगर इसके बाद भी सरकार ऑनलाइन डायरी भरने के आदेश वापस नहीं लेगी तो शिक्षा संघ के पदाधिकारी सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मौके पर पूर्व हसला जिला प्रधान राकेश दलाल, जिला उप प्रधान वीरेंद्र सिंह, जिला प्रधान आरपीएसएस, महासचिव संजय चोपड़ा, विजय हुड्डा, ललित कुमार, संदीप दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जाम में फंसे वाहन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से किए गए प्रदर्शन के दौरान सोनीपत स्टैंड पर जाम लग गया। जाम लगने से आने-जाने वाले वाहन करीब अंधे घंटे तक फंसे रहे। इससे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि वह मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने अंधे घंटे में जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

वर्जन-

-सरकार की ओर से 9 अप्रैल को ऑनलाइन डायरी भरने के आदेश जारी किए गए हैं। इसे वापस लेने के लिए शिक्षकों की ओर से सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया है।
-मनजीत मलिक जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें