फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ड्रेन से मिट्टी निकालना भूले अधिकारी, बारिश आई तो कैसे होगी निकासी

Sat, 28 Jun 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पहरावर ​​​स्थित खेड़ी साथ के पास ड्रेन में डाली गई मिट्टी। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
रोहतक। पहरावर में मई के आखिरी सप्ताह में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पार्किंग व्यवस्था के लिए खेड़ी साध में ड्रेन में मिट्टी डालकर रास्ता बनाया गया था। कार्यक्रम के करीब 27 दिन बाद भी ड्रेन से मिट्टी नहीं निकाली गई, जिससे ओमैक्स सिटी में लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है।
विज्ञापन

पहरावर में अस्थल बोहर स्टेशन के निकट 30 मई को परशुराम जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सैकड़ों रोडवेज बसें व अन्य वाहनों के लिए पहरावर की खाली जमीन पर सफाई कर पार्किंग बनाई गई थी। पार्किंग में पहुंचने के लिए यहां पर बनी ड्रेन में मिट्टी डालकर रास्ता बनाया तैयार किया गया।
कार्यक्रम के बाद से अभी तक ड्रेन से मिट्टी नहीं निकाली गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ड्रेन के रास्ते में बने मिट्टी का अवरोध बारिश के पानी की निकासी में बाधा बन सकता है। तेज बारिश की स्थिति में यह पानी ओमैक्स सिटी में घुस सकता है, जिससे घरों में पानी भरने व नुकसान होने की समस्या आ सकती है।
विज्ञापन


वर्जन
दूसरे इलाकों में मशीनें ड्रेन की सफाई कर रही हैं। पहरावर क्षेत्र में 29 जून को खेड़ी साथ ड्रेन की सफाई की जाएगी।
- अरुण मुंजाल, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
-
फोटो : 14
जलभराव स्थिति से बचने के लिए ड्रेनों की सफाई की जा रही है, लेकिन हमारे यहां राज्यस्तरीय कार्यक्रम के बाद से ड्रेन की सफाई ही नहीं की गई।
- डॉ. संतोष मुदगिल, अध्यक्ष, ओमैक्स सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन

फोटो : 15
कार्यक्रम में बेहतर रास्ते के लिए ड्रेन में पाइप डालकर मिट्टी डाली गई थी। बाद में पाइप निकाल लिए गए और मिट्टी ज्यों का त्यों ही है।
-कृष्णा, ओमैक्स सिटी।
-
फोटो : 16
बारिश के कारण ओमैक्स सिटी में जलभराव होता है। ड्रेन की सफाई नहीं की गई तो समस्या बढ़ सकती है। अधिकारियों को जल्द सफाई करवानी चाहिए।
- सुशीला, ओमैक्स सिटी

पहरावर स्थित खेड़ी साथ के पास ड्रेन में डाली गई मिट्टी। स्रोत : पाठक

पहरावर स्थित खेड़ी साथ के पास ड्रेन में डाली गई मिट्टी। स्रोत : पाठक

पहरावर स्थित खेड़ी साथ के पास ड्रेन में डाली गई मिट्टी। स्रोत : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें