फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकियों के सरकारी मोबाइल नंबर बंद, अधिकारी बेखबर, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस नंबर पर इनकमिंग कॉल उपलब्ध नहीं है, रिचार्ज के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इस तरह का आपको किसी निजी व्यक्ति, संस्था, कंपनी या अन्य किसी को फोन करने पर नहीं, बल्कि पुलिस के सरकारी मोबाइल नंबरों पर फोन करने पर सुनाई देगा। यह हाल जिले की चौकियों के प्रभारियों को दिए गए सरकारी मोबाइल नंबरों का है। जो नंबर बिल न भरे जाने के कारण पिछले 10 दिनों से ज्यादा समय से अस्थायी रूप से सेवा में नहीं है। बड़ी बात यह है कि इतनी बड़ी बात पुलिस के अधिकारियों को पता तक नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि थाना प्रभारियों का चौकी प्रभारियों से कितना तालमेल है। अगर थाना प्रभारी उनके थाने में आने वाली चौकी प्रभारी को सरकारी नंबर पर 10 दिनों में एक बार भी कॉल करते तो उनको इस बारे में पता लगा जाता। पता लगने के बाद इस बारे में उच्च अधिकारियों को बताकर इसका हल हो सकता था। वही, एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। इसकी पूरी रिपोर्ट तलब की जाएगी। तब तक जिलावासियों से अपील है कि किसी तरह से पुलिस की जरूरत पड़ने पर पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन चौकियों के नंबर हैं बंद
जिले में 21 चौकी है। इनमें से 7 चौकियों के नंबर बिल न भरे जाने के कारण तय समय से अधिक समय हो जाने पर कंपनी द्वारा अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। जिनका बिल भरे जाने पर ही वे फिर से शुरू किए जाएंगे। ये सात चौकी सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाली मॉडल टाउन चौकी, महम थाना के अंतर्गत आने वाली सिटी महम चौकी, पीजीआईएमएस थाना के अंतर्गत आने वाली गांधी कैंप चौकी, आईएमटी थाना के अंतर्गत आने वाली कंसाला चौकी, सांपला थाना के अंतर्गत आने वाली सिटी सांपला चौकी, अर्बन एस्टेट थाना के अंतर्गत आने वाली सेक्टर 14 चौकी व सिटी थाना के अंतर्गत आने वाली सुखपुरा चौकी है। इन सरकारी नंबरों का पोस्टपेड बिल तय समय से भी ज्यादा समय तक भरे न जाने के कारण इन्हें अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
त्योहारी सीजन में इन सरकारी नंबरों का बंद होना बहुत ही चिंता का विषय है। बड़ी चिंता यह है कि इस बारे में अधिकारियों को भी भनक नहीं है। अब आप पुलिस के इन सरकारी नंबरों पर जरूरत पड़ने पर फोन कर सकते हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी 7082999117, महम थाना प्रभारी 7082999127, पीजीआईएमएस थाना प्रभारी 7082999121, आईएमटी थाना प्रभारी 7082999124, सांपला थाना प्रभारी 7082999125, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी 7082999122, सिटी थाना प्रभारी 7082999115 नंबर पर कॉल की जा सकती है। ये नंबर उन्हीं थाना प्रभारियों के है, जिनके अंतर्गत वे चौकियां आती है, जिनके सरकारी नंबर फिलहाल बिल न भरे जाने की वजह से बंद है।
विज्ञापन

नंबर बंद होने का मामला संज्ञान में नहीं था। इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की जाएगी। जल्द से जल्द नंबरों को फिर से सुचारु करवाया जाएगा। जिलावासियों से अपील है कि किसी भी तरह पुलिस की जरूरत पड़ने पर पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 पर या संबंधित थाना प्रभारियों के सरकारी नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन

- राहुल शर्मा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें