फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षा में प्रवेश कर अध्ययन कार्य को परख सकेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य और बेहतर व सुचारु ढंग से जारी रखने के लिए अब शिक्षा अधिकारी अध्ययन कार्य पर नजर रखेंगे। वे किसी भी ऑनलाइन कक्षा में प्रवेश कर शिक्षकों के अध्ययन कार्य को परख सकेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना काल में स्कूल बंद हैं। इस कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। ऑनलाइन पढ़ाई किस स्तर पर चल रही है, इस बारे में अब तक सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। अब विभाग ने ऑनलाइन पढ़ाई पर नजर रखना शुरू कर दिया है। इसकी जिम्मेदारी जिला स्तर पर शिक्षा अधिकारियों को दी है। इसके तहत पढ़ाई के लिए बनाए गए विद्यार्थियों के ऑनलाइन ग्रुप में उन्हें भी शामिल किया गया है। ये अधिकारी किसी भी समय किसी भी ऑनलाइन कक्षा का जायजा ले सकते हैं। उस कक्षा के ग्रुप में ऑनलाइन होकर वहां कराई जा रही पढ़ाई देख, सुन व समझ सकते हैं। इससे शिक्षक का भी मूल्यांकन करना आसान हो जाता है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य जारी है। बच्चों को शेड्यूल के हिसाब से अध्ययन कराया जा रहा है। अध्ययन कार्य बेहतर ढंग से चल रहा है। यह जानने के लिए शिक्षा अधिकारी खुद नजर रखे हुए हैं। इसके लिए ऑनलाइन ग्रुप में शामिल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें