फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में भरे पानी को निकलवाएं अधिकारी : उपायुक्त

Sat, 23 Aug 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त ने कृषि एवं किसान कल्याण व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बारिश के कारण हुए जलभराव से फसलों के नुकसान पर चर्चा करते हुए पानी निकासी का काम पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि वे फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को धान की फसल के अलावा अन्य वैकल्पिक फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसी फसलों की बिक्री की संभावना भी तलाशें।
पीएम किसान सम्मान निधि के जिले के 74,891 किसानों को 20वीं किस्त के रूप में 14 करोड़ 98 लाख रुपये हस्तांतरित हुए हैं। जिले में खरीफ 2024-25 के दौरान 3 लाख 25 हजार 659 मिट्टी के सैंपल लिए गए। 2 लाख 79 हजार 867 सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें