रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अधिकारी सीएम विंडो, समाधान शिविर, जनसंवाद आदि सभी शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से सीएम विंडो व अन्य शिकायत पोर्टलों का अवलोकन करें और पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही समाधान करें। इंट्रा हरियाणा और ई-ऑफिस को अपने कार्यालयों में शीघ्र शुरू करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी एक अप्रैल से अवकाश के लिए केवल इंट्रा हरियाणा के माध्यम से ही अपना आवेदन करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के अवकाश के लिए भी इंट्रा हरियाणा प्रयोग करें। संवाद