कलानौर (रोहतक)। एक माह पहले आभूषण व्यापारी को फर्जी मैसेज दिकाकर 1.59 लाख की ठगी के आरोप में पुलिस ने करनाल के तरावड़ी निवासी मनीष को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि गोपाल सोनी ने 14 फरवरी को शिकायत दी थी कि शाम करीब 7:10 बजे एक युवक दुकान पर आया और अपना नाम हिमांशु गर्ग बताया। उसने सोने की एक अंगूठी और दो बालियां खरीदीं जिनका कुल वजन करीब 10 ग्राम 100 मिलीग्राम था।
इन गहनों की कीमत करीब 1.59 लाख रुपये थी। आरोप है कि युवक ने भुगतान के लिए आभूषण व्यापारी का बैंक खाता नंबर लिया। पैसे ट्रांसफर करने की बात कहकर दुकानदार के फोन पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज भेज दिया।
उस समय नेटवर्क समस्या के कारण दुकानदार तुरंत खाते में राशि की पुष्टि नहीं कर सका। बाद में जब खाते की जांच की गई तो उसमें कोई रकम जमा नहीं हुई थी। संवाद