फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में फिर जमा हुआ 300 टन कूड़ा, कचरा जलाने लगे लोग

विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ के सैनीपुरा स्थित शिव मंदिर के पास सफाई करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही। सड़कों पर करीब 300 टन कूड़ा फिर जमा हो गया है। दो दिन पहले नगर परिषद ने पुलिस की मदद से रातभर अभियान चलाया था। इस दौरान 953 टन कूड़ा उठाया गया था।
विज्ञापन


अब लोग कूड़े में आग लगाने लगे हैं। इससे शहर में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। सैनीपुरा शिव मंदिर के सदस्यों ने मंदिर परिसर और आसपास सफाई अभियान चलाया। सदस्यों का कहना है कि रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आने वाले हैं। ऐसे में मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

हड़ताली कर्मचारियों की मांगें
हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि 13 मई 2026 को हुए समझौते को लागू किया जाए। वे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग कर रहे हैं। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले लागू किए जाएं। साथ ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। 17 मांगों पर बनी सहमति के पत्र जारी करने की मांग है। यूनियन को बातचीत के लिए भी बुलाया जाए। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड सहित कई अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

फोटो-54: बहादुरगढ़ के सैनीपुरा स्थित शिव मंदिर के पास सफाई करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें